जशपुर. नई नवेली दुल्हन को लेकर घर पहुंचे दूल्हे के होश उस वक्त उड़ गए, जब उसने दरवाजे पर ही हथकड़ी लेकर पुलिस उसके स्वागत के लिए खड़ी नजर आई. पुलिस ने दूल्हे को अनाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, तपकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर अनाचार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस से किए गए शिकायत में बताया है कि आरोपी अनिरुद्ध सिंह से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर, कई बार उसका दैहिक शोषण किया. शादी की बात कहने पर आरोपी कोई न कोई बहाना बना कर टाल दिया करता था. इस बीच, अनिरुद्ध ने पीड़िता को अंधेरे में रख कर ओडिशा के राउरकेला की युवती से विवाह करने की तैयारी कर लिया.
https://धनश्री के नए वीडियो ने मचाया धमाल, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के अवतार में आई नजर
जब पीड़िता को इसकी भनक मिली तो उसके होश उड़ गए. इस बीच 18 फरवरी को अनिरुद्ध विवाह रचाने के लिए राउरकेला रवाना हो चुका था. प्रेमी के दगाबाजी से आहत पीड़िता सीधे पुलिस थाना पहुंच गई और अनिरुद्ध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी. एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए घर पहुंच गई और बारात के वापस लौटने का इंतजार करने लगी. अगले दिन जैसे ही अनिरुद्ध दुल्हन के साथ वापस घर पहुंचा, पुलिस उसे गिरफ्तार कर सीधे थाना ले आई. थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2एन), 312, 305 और एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
https://SBI ने करोड़ों ग्राहकों को किया अलर्ट, पैसे रिसीव करने के लिए QR कोड न करें स्कैन







