नई दिल्ली. पंजाब के लुधियाना जिला अदालत परिसर में गुरुवार को हुए धमाके से दो लोगों की मौत हो गई. इस जोरदार धमाके में पांच अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं. यह धमाका जिला अदालत की दूसरी मंजिल पर वॉशरूम में दोपहर करीब 12 बजकर 22 मिनट के आसपास हुआ. कोर्ट के दूसरे माले पर करीब 8 कमरे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर ली है और कोर्ट परिसर को खाली भी करवा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के कारण परिसर में अन्य दिनों की तुलना में कम भीड़ थी.
https://इंटरनेट पर छाई श्रीदेवी की हमशक्ल, वीडियोज देखकर रह जाएंगे दंग
लुधियाना पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लड़ ने कहा कि अदालत परिसर में अब स्थिति नियंत्रित है और घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि जांच के लिए चंडीगढ़ से बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. धमाके के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व यह कर रहे हैं क्योंकि पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक है. सरकार अलर्ट है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं पंजाब की पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य की पुलिस को इस मामले की तह तक जाना चाहिए.
https://पीएम किसान की 10वीं किस्त की तारीख जारी, इस दिन खाते में आएंगे पैसे









