नई दिल्ली. इंटरनेट की दुनिया में कई सेलेब्स के हमशक्ल के वीडियोज और फोटोज आएदिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल रहते हैं. अब बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और डीवा श्रीदेवी की हमशक्ल के वीडियोज इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं. श्रीदेवी की हमशक्ल का नाम दिपाली चौधरी है, जो एक व्लॉगर हैं. दिपाली हूबहू श्रीदेवी की तरह दिखती हैं. उनके फोटोज और वीडियोज देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इंस्टाग्राम पर जैसे ही लोगों ने दिपाली के फोटोज और वीडियोज देखें, वो तेजी से वायरल हो गए.
https://पीएम किसान की 10वीं किस्त की तारीख जारी, इस दिन खाते में आएंगे पैसे
इंस्टाग्राम पर उनके 30.2k फॉलोअर्स हैं. वे अक्सर ही श्रीदेवी के फिल्मों के सीन्स पर लिप सिंक करते हुए अपने वीडियोज शेयर करती हैं. दिपाली अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में श्रीदेवी की फिल्म लाडला (1994) के सीन पर एक्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में दिपाली रेड कलर के आफटफिट में देखी जा सकती हैं. उन्होंने ड्रेस के साथ रेड पर्ल नेकपीस और गोल्डन ईयर रिंग्स भी कैरी किए हैं. वीडियो में दिपाली का लुक और अंदाज बिल्कुल श्रीदेवी की तरह है. दिपाली के चेहरे और उनकी एक्टिंग को देखकर यूजर्स लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.
https://चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को जल्द 1 करोड़ और वापस मिलेंगे










