আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को जल्द 1 करोड़ और वापस मिलेंगे

Published on: December 23, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए निवेशकों को निवेश की राशि लौटाई जा रही है. इसी क्रम में कुछ और कंपनियों पर हुई कार्रवाई से प्राप्त 01 करोड़ रुपए निवेशकों को शीघ्र लौटाए जाएंगे. अब तक कुल 11 करोड़ 22 लाख रुपए की राशि जिले को निवेशकों को वापस दिलाई जा चुकी है. राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा चिटफंड कंपनियों पर की जा रही कार्रवाईयों के परिणामस्वरूप अब तक 16 हजार 942 निवेशकों को रकम वापसी के माध्यम से राहत दिलाई जा चुकी है.

https://राज्य के पेंशनरों को मिलेगा पुनरीक्षित महंगाई राहत

डोंगरगांव विकासखंड में याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड की ग्राम मटिया स्थित सम्पत्ति की नीलामी से प्राप्त राशि तथा अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग एवं डेयरी केयर लिमिटेड द्वारा जमा कराई गई राशि में से कुल 1 करोड़ रुपए का भुगतान जल्द ही निवेशकों को किया जाएगा. चिटफंड कंपनी शुभ साई इंडिया लिमिटेड की डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम घोटिया में भी 10 एकड़ जमीन कुर्क की गई है. जिले में अभियान चलाकर लगातार चिटफण्ड कंपनियों के सम्पत्तियों की कुर्क़ी, नीलामी तथा रक़म वापसी की कार्रवाई की जा रही है.

https://शिक्षामंत्री के निज सहायक हटाए गए, शिकायतों के बाद कार्रवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now