नई दिल्ली. अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने 10वीं किस्त जारी करने की तारीख बता दी है कि किस दिन आपके खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. सरकार की ओर से लाभार्थियों को मैसेज करके इसकी जानकारी दे दी गई है. दरअसल, योजना के लाभार्थियों के पास कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से एक मैसेज आया है. किसानों को भेजे गए मैसेज में दी गई जानकारी के अनुसार, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दिन में 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत अगली किश्त जारी करेंगे और किसान उत्पादक संगठनो को इक्विटी अनुदान जारी करेंगे. इस कार्यक्रम में आप pmindiawebcast.nic.in अथवा दूरदर्शन के माध्यम से जुड़ सकते हैं. आप कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित हैं.
https://चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को जल्द 1 करोड़ और वापस मिलेंगे
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
पहले पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन मिलेगा.
यहां ‘Beneficiary List’ के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद नया पेज खुल जाएगा.
नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल भरें.
इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको पूरी लाभार्थियों की लिस्ट मिल जाएगी.
https://राज्य के पेंशनरों को मिलेगा पुनरीक्षित महंगाई राहत










