नई दिल्ली. वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट कोहली पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विराट कोहली ने साफ किया है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे और BCCI से उन्होंने आराम की मांग नहीं की है. कोहली ने साफ किया है कि साउथ अफ्रीका में वह वनडे खेलने के लिए तैयार हैं, मेरे बारे में जो खबरें फैलाई जा रही हैं वो गलत हैं. कोहली ने कहा कि जब टेस्ट टीम का चयन हुआ, उसके बाद सेलेक्टर्स ने कहा कि आपको वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया है, जिसके बाद कोई बात नहीं हुई थी.
https://हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
विराट कोहली ने कहा कि जब मैंने टी-20 कप्तानी छोड़ी, तो मैंने BCCI को बताया था कि मैं वनडे और टेस्ट में कप्तानी करना चाहूंगा, लेकिन सेलेक्टर्स ने बाद में अपने तरीके से फैसला लिया. कोहली ने कहा कि मैं वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध हूं. कुछ चीजें जो अतीत में सामने आईं कि मैं कार्यक्रमों में शामिल हो रहा था, ऐसी चीजें विश्वसनीय नहीं हैं. टेस्ट टीम के चयन से डेढ़ घंटे पहले मुझसे संपर्क किया गया और पांच 5 चयनकर्ताओं ने बताया कि मैं वनडे टीम की कप्तानी नहीं करूंगा. कोहली ने कहा कि रोहित और मेरे बीच कोई समस्या नहीं है. मैं पिछले ढाई साल से इस पर सफाई दे रहा हूं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की कमी खलेगी.
https://रश्मिका मंदाना ने किया ‘पुष्पा’ के गाने पर गजब का डांस, अदाओं से जीता दिल











