नई दिल्ली. तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया. उनका बेंगलुरु के कमान अस्पताल में इलाज चल रहा था. भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और बताया कि कैप्टन वरुण सिंह ने आज सुबह आखिरी सांस ली. वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए तमिलनाडु के वेलिंग्टन से बेंगलुरु के कमान अस्पताल में शिफ्ट किया गया था और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह8 दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में बुरी तरह जख्मी हो गए थे और लगातार 7 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. वरुण सिंह के निधन के बाद इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है.
https://रश्मिका मंदाना ने किया ‘पुष्पा’ के गाने पर गजब का डांस, अदाओं से जीता दिल
भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायु सेना गहरे दुख के साथ सूचित कर रही है कि 8 दिसंबर, 2021 को हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए साहसी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज निधन हो गया. भारतीय वायु सेना संतप्त परिवार को सांत्वना देती है और उनके साथ खड़ी है. बता दें कि 8 दिसंबर को इंडियन एयर फोर्स (IAF) का एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर जनरल बिपिन रावत समेत कई अधिकारियों को लेकर रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन (नीलगिरी हिल्स) जा रहा था, लेकिन कुन्नूर के पास एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया. हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के समेत कुल 14 लोग सवार थे. हादसे के बाद जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों का निधन हो गया था और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित बचे थे.
https://अनोखी शादी : घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन









