नई दिल्ली. साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ‘पुष्पा’ के गाने ‘सामी-सामी’ पर बोल्ड अवतार में गजब का डांस किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. खास बात ये है कि रश्मिका गाने के वीडियो में जहां साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में गांव की छोरी की तरह दिखाई दे रही हैं वहीं अपने इंस्टाग्राम वीडियो में वो शॉर्ट्स और टीशर्ट पहने शहर की गोरी लग रही हैं. उनके इस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज को लोगों ने बहुत पसंद किया है. बड़ी बात ये है कि हिन्दी ऑडियंस को लुभाने के लिए रश्मिका ने इस वीडियो में गाने के तेलुगू वर्जन पर नहीं, बल्कि हिन्दी वर्जन पर डांस किया है जिसे फेमस सिंगर सुनीधी चौहान ने गाया है.
https://अनोखी शादी : घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन
बता दें कि अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. हाल ही में इसी फिल्म का गाना ‘Oo Antava Oo Oo Antava’ रिलीज हुआ है जिसमें सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया है. रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो साउथ इंडियन मूवीज के अलावा हो जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में नजर आने वाली हैं और अमिताभ बच्चन के साथ ‘गुड बाय’ में भी काम करती नजर आएंगी.
https://खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत, 5 गंभीर










