আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कानपुर टेस्ट में मजबूत स्थिति में भारत, आखिरी दिन जीत के लिए लेने होंगे 9 विकेट

Published on: November 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है. भारत ने कीवी टीम को 284 रनों का लक्ष्य दिया है. जवाब में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने एक विकेट गंवाकर चार रन बना लिए हैं. आखिरी दिन न्यूजीलैंड को 90 ओवर में 280 रन की जरूरत है. जबकि भारत जीत से सिर्फ 9 विकेट दूर है. फिलहाल टॉम लाथम 2 रन और विलियम सोमरविले 0 बनाकर क्रीज पर हैं. भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे. वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 296 रन बनाए थे. दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 234 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी.

https://भालू शिकार के आरोप में चार गिरफ्तार, अंग-औजार जब्त

भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 14 रन से आगे खेलना शुरू किया. भारत को रविवार को चेतेश्वर पुजारा (22) के रूप में पहला झटका लगा. बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (4), मयंक अग्रवाल (17) और रवींद्र जडेजा (0) भी कुछ खास नहीं कर सके. श्रेयस अय्यर ने इस पारी में फिर शानदार बल्लेबाजी की और रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर पारी संभाली. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई. श्रेयस ने 109 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. अश्विन (32) के रूप में भारत को छठा झटका लगा. अय्यर (65) साउदी की गेंद पर आउट हुए.

https://गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी

आउट होने से पहले उन्होंने ऋद्धिमान साहा के साथ सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई. अक्षर और साहा ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 67 रन जोड़े. साहा 61 रन और अक्षर 28 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और काइल जेमीसन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. वहीं, एजाज पटेल को एक विकेट मिला.283 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रहाणे ने दूसरी पारी घोषित करने का ऐलान किया. बाद भारत ने चार ओवर गेंदबाजी की. अपने दूसरे और कीवी की पारी के तीसरे ओवर में अश्विन ने यंग को एलबीडब्लू किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now