আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी

Published on: November 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को फिर जान से मारने की धमकी मिली है. गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर से तीसरी धमकी वाला ई-मेल मिला है. उनके आधिकारिक ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है. इस मेल में दिल्ली पुलिस का भी जिक्र है. मेल में लिखा है कि दिल्ली पुलिस और आईपीएस श्वेता चौहान भी कुछ नहीं कर सकतीं. दिल्ली पुलिस के अंदर हमारे जासूस मौजूद हैं, जो हमें तुम्हारे बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं. बता दें कि गौतम गंभीर को हाल के दिनों में आईएसआईएस  कश्मीर से दो बार जान से मारने की धमकी वाले ई-मेल आ चुके हैं.

https://मन की बात में पीएम मोदी बोले- सत्ता में नहीं, सेवा में रहना चाहता हूं

इसके बाद बीजेपी सांसद के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. गंभीर को पहले जो ई-मेल भेजे गए थे, उनकी साइबर सेल जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि उन्हें पाकिस्तान के कराची से मेल भेजे गए हैं. दूसरे ईमेल के साथ गंभीर के घर के बाहर का एक वीडियो भेजा गया था. हालांकि जांच में पुलिस ने पाया था कि ये उनके घर के बाहर शूट किया गया पुराना वीडियो है. फिर भी मेल के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए गूगल को एक ईमेल भेजा गया. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की साइबर सेल टीम ने स्पेशल सेल के साथ समन्वय के बाद पाया कि ईमेल कराची के एक शख्स ने भेजा था.

https://1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now