महासमुंद. बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन्यप्राणी भालू के शिकार मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से शिकार में प्रयुक्त सामग्री एवं भालू के कुछ अंग जब्त कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वृक्षारोपण सुरक्षा श्रमिक खेमराज द्वारा घटना की उक्त जानकारी वन अमले को दी गई. बाद उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा विकास चन्द्राकर के नेतृत्व में वन अमले ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. आरोपियों द्वारा कोमाखान परिवृत्त, भलेसर परिसर के वन कक्ष क्रमांक 110 में वन्यप्राणी भालू उम्र 5 वर्ष का विद्युत करंट लगाकर शिकार किया था.
https://गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी
मृत भालू के अंग-भंग कर उसके अंग को अपने साथ ले गए थे. मृत भालू के बाकी शरीर को घटनास्थल पर ही झाड़ियों में छिपा दिया गया था. छानबीन के आधार पर चार आरोपियों के नाम सामने आए. जानकारी के अनुसार ये नाम जुनवानी निवासी बंशी बरिहा (47), सोनसिंग बरिहा (49), जेठू बरिहा (35) एवं नामदेव बरिहा (32) बताए गए. इन सभी से वन अमले द्वारा गहन पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपियों ने वन्यप्राणी भालू का शिकार किया जाना स्वीकार किया. आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के समीप ही शिकार में प्रयुक्त विद्युत तार, जीआई तार, प्लास्टिक पाइप, लकड़ी का खूंटा जब्त किया गया. इसके साथ ही आरोपी बंशी बरिहा के घर की छत से वन्यप्राणी भालू के अंग, शिकार में प्रयुक्त औजार भी जब्त किया गया.
मृत वन्यप्राणी भालू का पशु चिकित्सक दल के द्वारा पोष्टमार्टम करने के पश्चात वनण्डलाधिकारी, उप वनमण्डलाधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया. उक्त चारो आरोपियों को वन्यप्राणी भालू के शिकार किए जाने के अपराध में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 (1) 44, 49, 50, 51, 52 एवं 57 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 13406/21 दिनांक 26.11.2021 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. संपूर्ण कार्रवाई में मुश्ताक अली उप वनक्षेत्रपाल, भरतलाल साहू वनपाल, मोतीलाल साहू वनपाल, कोकिलकांत दिनकर वनरक्षक, लोकेन्द्र आवड़े वनरक्षक, शनि ठाकुर वनरक्षक, रमिज खान सुरक्षा श्रमिक शामिल थे.
https://मन की बात में पीएम मोदी बोले- सत्ता में नहीं, सेवा में रहना चाहता हूं
दो तेंदुए भी शिकारियों के हाथों मारे गए थे
ज्ञात हो कि विगत दिनों बागबाहरा वन परिक्षेत्र में दो तेंदुओं का भी शिकार हुआ था. इन तेन्दुओं के भी निजी अंग गायब मिले थे. आज के मामले में भी भालू के कुछ अंग गायब थे. इससे स्पष्ट है कि खासकर बागबाहरा वन परिक्षेत्र में भारी संख्या में शिकार की घटनाएं हो रही है पर कार्रवाई मात्र उन्ही मामलों में हो रही है जिनकी जानकारी ग्रामीण वन विभाग तक पहुंचा रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि उक्त शिकार वाले क्षेत्र में जंगली सुअर एवं चीतल बहुतायत में है. शिकारी इन्हीं वन्य प्राणियों के शिकार के लिए ही करण्टयुक्त फंदे का उपयोग करते हैं. परन्तु ज़ब इन फन्दों में हिंसक वन्यप्राणी फंस जाते हैं तब उनके भी कम के अंग काट कर शिकारी रख लेते हैं और बाकी शरीर जंगल में ही सड़ने के लिए छोड़ जाते हैं.
1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर https://t.co/iD5iX0JQ2Z
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 28, 2021
RRR का नया गाना ‘जननी’ रिलीज, देशभक्ति देख हो जाएंगे इमोशनल https://t.co/hWy8QmVRdE
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 27, 2021







