আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा

Published on: November 21, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी टी-20 में 73 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया. भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड को अपनी जमीन पर टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 184 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत मिली. कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े. ईशान 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए. बाद सूर्यकुमार यादव शून्य पर आउट हुए. ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

https://गहलोत सरकार का पुनर्गठन, 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

83 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद रोहित और श्रेयस ने 20 रन जोड़े. रोहित 56 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड को पांचवीं सफलता ट्रेंट बोल्ट ने दिलाई। उन्होंने वेंकटेश अय्यर (20) को चैपमैन के हाथों कैच कराया. वेंकटेश के आउट होने के दो गेंदों के बाद ही एडम मिल्ने ने श्रेयस अय्यर (25) को आउट कर मैदान से बाहर भेजा. हर्षल पटेल (18) के स्कोर पर हिट-विकेट आउट हुए. आखिरी के ओवरों में दीपक चाहर ने शानदार पारी खेली और नाबाद 21 रन बनाए. उनके साथ अक्षर पटेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से सैंटनर ने 3 विकेट लिए. वहीं, बोल्ट, मिल्ने, फर्ग्यूसन और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही.21 रन के कुल स्कोर पर टीम को डेरिल मिचेल (5) के रूप में पहला झटका लगा. बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर ने मार्क चैपमैन (0) को स्टंप आउट कराया.

https://2 शिक्षक नदी में डूबे, एक बचा, दूसरे की तलाश जारी

अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स (0) को क्लीन बोल्ड किया. गुप्टिल को युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया. सीफर्ट (17) रन बनाकर रन आउट हुए. हर्षल पटेल ने जेम्स नीशम (3) को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई. कप्तान मिचेल सेंटनर भी कुछ खास नहीं कर सके और दो रन बनाकर ईशान किशन की डायरेक्ट हिट पर रन आउट हुए. वेंकटेश अय्यर ने डम मिल्ने (7) को रोहित के हाथों कैच कराया. बाद हर्षल पटेल ने ईश सोढ़ी और दीपक चाहर ने लॉकी फर्ग्यूसन को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को 111 रन पर समेट दिया. भारत की ओर से अक्षर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं, हर्षल पटेल को दो विकेट मिले. दीपक, चहल और वेंकटेश ने एक-एक विकेट लिया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now