আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2 शिक्षक नदी में डूबे, एक बचा, दूसरे की तलाश जारी

Published on: November 21, 2021
---Advertisement---

दंतेवाड़ा. इंद्रावती नदी में 2 शिक्षक डूब गए. इनमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है. जानकारी के अनुसार पिकनिक मनाने गए शिक्षक इंद्रावती नदी के किनारे घूम रहे थे. इनमें से कुछ नदी के तट पर चले गए और वहां की चट्टानों पर टहल रहे थे. इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार (30) अचानक गहरे पानी में चले गए. पानी में डूबता देख साथी शिक्षक मोहनीश साहू (34) ने इंद्रावती नदी में छलांग लगा दी. इन दोनों को तैरना नहीं आता था और गहराई ज्यादा होने की वजह से दोनों डूबने लगे. पास में मौजूद लोगों की नजर इन पर पड़ी.

https://‘मैंने तो अपनी बात कही, उन्हें बुरा क्यों लगा, मेरे 25 साल का काला चिट्ठा रखे हैं तो खोलें’

बाद उन्होंने डूबते शिक्षकों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी. किसी तरह से धर्मेंद्र को तो बचा लिया गया, लेकिन मोहनीश का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है. मोहनीश साहू रायपुर का रहने वाला है. कुछ दिनों पहले ही मोहनीश का जगदलपुर ट्रांसफर हुआ था. छुट्टी लेकर वापस दंतेवाड़ा आया था. साथी मोहनीश को विदाई पार्टी देने के लिए ही मुचनार गए हुए थे. जहां यह हादसा हो गया. धर्मेंद्र बिहार का रहने वाला है. इसके अलावा राकेश शर्मा, शरद और कांता ये तीनों शिक्षक भी साथ थे.

https://SBI अलर्ट! भूलकर भी न करें ये गलती, वरना खाली हो सकता है आपका अकाउंट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now