नई दिल्ली. पिछले कुछ समय से डिजिटल ट्रांजैक्शन का ट्रेंड बढ़ा है, लेकिन इसी के साथ साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आपको अपनी निजी जानकारी किसके साथ शेयर करनी चाहिए. आप अपनी डेट ऑफ बर्थ, डेबिट कार्ड नंबर, इंटरनेट बैंकिग यूजर आईडी और पासवर्ड, डेबिट कार्ड पिन, सीवीवी और ओटीपी जैसे नंबर किसी के भी साथ शेयर न करें. इसके अलावा बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड का नंबर या फिर इसकी तस्वीर खींचकर रखने से भी आपकी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है. इसके साथ ही आपका अकाउंट भी पूरी तरह से खाली हो सकता है. सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को समय-समय पर साइबर ठगों से सावधान रहने की चेतावनी देता है.
https://‘बबीता जी’ ने बादशाह के गाने ‘जुगनू’ पर लगाए जबरदस्त ठुमके, देखिए वीडियो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में बताया गया है कि एसबीआई कभी भी आपसे बैंक डिटेल्स, एटीएम और यूपीआई पिन शेयर करने के लिए नहीं कहता है. इसलिए अगर आपके पास ऐसे मैसेज आते हैं जिनमें एटीएम या यूपीआई पिन मांगा गया है या फिर किसी लिंक पर क्लिक करने की बात कही गई है तो इसे इग्नोर करें. साइबर ठगों की तरफ से भेजे गए इन फर्जी मैसेज को पकड़ना आसान है, क्योंकि इन मैसेज में स्पैलिंग मिस्टेक जरूर होती है. अगर आपको ऐसे मैसेज आ रहे हैं, तो पहले इन मैसेज को ध्यान से पढ़ें. फिर फर्जी मैसेज होने पर ग्राहक साइबर क्राइम की वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. या फिर हेल्प लाइन नंबर पर भी इसकी जानकारी दे सकते हैं.
https://Google ने play store से हटाए ये 7 ऐप्स, आप भी तुरंत फोन से कर दें डिलीट
Sharing is not always caring.
SBI says never share your bank details & ATM or UPI PINs with anyone. #SafetyFirstWithSBI#SafetyFirstWithSBI #SBI #StateBankOfIndia #StaySafe #StaySecure #BeAlert #CyberSafety #CyberSecurity pic.twitter.com/xAohwXp36P— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 19, 2021










