नई दिल्ली. राजस्थान में गहलोत सरकार का पुनर्गठन हो गया है. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इनमें से 11 को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है जबकि 4 को राज्य मंत्री का पद दिया गया है. कांग्रेस ने इस मंत्रीमंडल पुनर्गठन में गहलोत और पायलट गुट के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है और उसी हिसाब से विधायकों को मंत्री पद दिया गया है. चार दलित विधायकों को भी मंत्रीमंडल में जगह दी गई है. बता दें कि राजस्थान सरकार में तीन महिलाओं को भी मंत्री बनाया गया है.
https://2 शिक्षक नदी में डूबे, एक बचा, दूसरे की तलाश जारी
हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रामलाल जाट, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. जाहिदा खान, बृजेंद्र सिह ओला, राजेंद्र गुढ़ा, मुरारीलाल मीणा ने राज्यमंत्री के रुप में शपथ ली. नए मंत्रीमंडल के गठन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि आज राजस्थान सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी विधायकगणों को शुभकामनाएं. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा- पिछले 35 महीने में हमारी सरकार ने प्रदेश को संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन देने का कार्य किया है. तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है.
https://‘मैंने तो अपनी बात कही, उन्हें बुरा क्यों लगा, मेरे 25 साल का काला चिट्ठा रखे हैं तो खोलें’









