नई दिल्ली. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी में तैनात एक महिला ओटी तकनीशियन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. उन्होने टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्र मनाया था. जिसका वीडियो सोशल साइटों पर खूब वायरल हुआ था. पुलिस की तरफ से भी अधिकारिक तौर पर अस्पताल को इसकी जानकारी दी गई थी. बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से गुरुवार को आदेश जारी करके उसे सेवामुक्त कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्वकप के मैच में पाकिस्तान की जीत हुई थी. जीत का जश्न कश्मीर में मनाया गया था. बाद पुलिस की तरफ से मेडिकल छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इस दौरान राजौरी में भी एक मामला देखने को मिला.
https://गांव, गरीब व किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार : विनोद
जिसमें राजौरी के अस्पताल में तैनात ओटी तकनीशियन साफिया मजीद ने वीडियो बनाया और उसे वायरल किया. उन्होने अपने वॉट्सऐप पर स्टेट्स भी लगाया. जिससे की इलाके में रोष देखने को मिला. अस्पताल प्रबंधन को काफी जगहों से वीडियो भेजा गया. इसके अलावा डीएसपी मुख्यालय राजौरी की तरफ से भी अस्पताल प्रबंधन को वीडियो भेजा गया. जिसमें उन्हें कहा गया कि इस कर्मचारी पर कार्रवाई की जाए. वीडियो आने के बाद गुरुवार को महिला कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. इस आदेश में जीएमसी राजौरी के प्रिंसिपल डॉक्टर बृज मोहन की तरफ से कहा गया कि संस्थान राष्ट्र का अपनान करने वाले किसी भी कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं करेगा. उक्त कर्मचारी ने राष्ट्र के खिलाफ काम किया है इसलिए उसे सेवामुक्त किया जा रहा है.
https://17 साल की लड़की ने यूट्यूब देखकर घर पर दिया बच्चे को जन्म









