আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गांव, गरीब व किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार : विनोद

Published on: October 28, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए भूमिपूजन किया. इस दौरान युवाओं की मांग पर श्री चंद्राकर ने जिम सामाग्री के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की. गुरुवार को ग्राम पंचायत बम्हनी में ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन कार्य का भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे. अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर ने की.

https://17 साल की लड़की ने यूट्यूब देखकर घर पर दिया बच्चे को जन्म

विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू, पूर्व सरपंच राजू यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, जनपद सदस्य हेमन्त डड़सेना, सरपंच खिलेश्वरी परमेश्वर साहू, सत्यभान जेंडरे, घनश्याम जांगड़े, माणिक साहू, सचिन गायकवाड़, मोनेश यादव, मंतराम यादव मौजूद थे. अपने संबोधन में श्री चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं. विकास के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरा ध्यान है. क्षेत्र में पौने तीन साल के कार्यकाल में सात सौ करोड़ से अधिक के कार्य कराए गए हैं. उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब व किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही है.

https://प्रभारी प्राचार्य ने कॉलेज में फांसी लगाकर की खुदकुशी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गौधन न्याय योजना जैसे कदम उठाए गए हैं. राज्य शासन की योजनाओं का लाभ किसानों के साथ ही वनोपज संग्राहकों को मिल रहा है. इसका असर व्यापार में भी दिख रहा है. कृषि का विकास प्रदेश के विकास का मूल आधार है. राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों की आय में आमदनी हुई है. राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सरकार की क्रांतिकारी पहल है. उन्होंने युवाओं की मांग पर जिम सामाग्री के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की. कार्यक्रम का संचालन सोहन महतो ने किया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपसरपंच कामता सोनी, राजू साहू, फलेंद्र निषाद, श्रीमती रामबाई साहू, श्रीमती गायत्री साहू उपस्थित थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now