नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने बड़ा फैसला लिया है. भारतीय कप्तान ने ऐलान किया कि वे अक्टूबर से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे. हालांकि एकदिवसीय और टेस्ट में कप्तानी करते रहेंगे. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर ये जानकारी दी कि वो टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ देंगे लेकिन वो बतौर बल्लेबाज टीम से जुड़े रहेंगे. विराट कोहली ने ट्वीट में लिखा- मैं बेहद सौभाग्यशाली रहा हूं कि मुझे न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ इसकी कप्तानी करने का भी मौका मिला.
https://मिस्टर इंडिया रहे मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश, एक्टर पर लगाया आरोप
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर मेरी यात्रा का साथ देने वाले हर एक इंसान को मैं शुक्रिया कहता हूं. टीम के लड़कों, सपोर्ट स्टाफ, सिलेक्शन कमेटी, कोच और हमारी जीत की प्रार्थना करने वाले हर भारतीय के बिना मैं ये नहीं कर सकता था. मैं यह समझ रहा हूं कि वर्क लोड बेहद अहम होता है. मैं पिछले 8-9 साल से तीनों फॉर्मेट में खेल रहा हूं और 5-6 साल से लगातार कप्तानी भी कर रहा हूं. मैं महसूस कर रहा हूं कि टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करने के लिए मुझे थोड़ा सा स्पेस चाहिए.
टी-20 के कप्तान के तौर पर मैंने टीम को अपना सबकुछ दिया. आगे भी एक बल्लेबाज के तौर पर मैं टी-20 टीम में अपना योगदान जारी रखूंगा. निश्चित तौर पर ऐसे फैसले पर आने में वक्त लगता है. टीम लीडरशिप के बेहद जरूरी हिस्से रवि भाई, रोहित और अपने करीबियों से लंबे विचार-विमर्श के बाद मैंने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. मैंने BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सेक्रेटरी जय शाह और सभी सिलेक्टर्स से इस बारे में बात की है. मैं अपनी पूरी ताकत के साथ भारतीय क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट टीम की सेवा करता रहूंगा.
🇮🇳 ❤️ pic.twitter.com/Ds7okjhj9J
— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2021











