আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रमिकों का पंजीयन होगा निःशुल्क, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कार्ड योजना प्रारंभ करने का निर्णय

Published on: September 16, 2021
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के संचालक मंडल की चौदहवीं (14वीं) बैठक आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल कार्यालय अटल नगर, नवा रायपुर में अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में श्रमिकों का निःशुल्क पंजीयन करने हेतु मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कार्ड योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई कल्याणकारी निर्णय लिए गए. जिसमें प्रमुख रूप से मंडल के तहत श्रमिकों के पंजीयन के सरलीकरण, श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीयन हेतु शिविर आयोजित करने, भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत बच्चे के जन्म के बाद एक किस्त में 10 हजार रुपए दिए जाने का निर्णय लिया गया.

https://सोनू सूद के घर फिर पहुंची आयकर विभाग की टीम, दूसरे दिन भी सर्वे जारी

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सदस्यगण महेश शर्मा, सतीश अग्रवाल, श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, बलराम मौर्य, दुर्गेश जायसवाल, अमृत कुमार खलखो सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग, श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा विशेष सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग, ए.के. महान्ता कल्याण आयुक्त श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार, एस.एल. जांगडे अपर श्रमायुक्त, भागीरथी वर्मा मुख्य कार्यपालन अभियंता, आर. के. खन्ना कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, राजेश कुमार पात्रे सचिव छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं मण्डल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

https://गुजरात में नई कैबिनेट ने ली शपथ, जानिए किन चेहरों को मिली जगह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now