नई दिल्ली. मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में बीती रीत नींद की गोली खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. हालांकि समय रहते मनोज पाटिल को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी हैं. मनोज ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने एक्टर साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. मनोज पाटिल ने एक लंबा सुसाइड नोट लिखा है. इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑडियो पोस्ट किया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मनोज पाटिल ने एक्टर साहिल खान पर आरोप लगा है कि वह उन्हें पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे हैं. उन्हीं के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है. मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे. साहिल खान भी इस प्रतियोगिता में प्रवेश करना चाहते थे. मनोज पाटिल का आरोप है कि इसी वजह से साहिल खान उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा मनोज पाटिल ने यह भी कहा है कि साहिल खान उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे थे. यह सब उसके आत्महत्या के प्रयास का कारण बना. इस बीच मनोज पाटिल के परिवार ने ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
https://गुजरात में नई कैबिनेट ने ली शपथ, जानिए किन चेहरों को मिली जगह










