नई दिल्ली. भारत ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2021 के लिए के लिए तगड़ी टीम तैयार की है. बीसीसीआई (BCCI) ने 8 सितंबर को 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया तो कई चौंकाने वाले नाम सामने आए. शिखर धवन और युजवेंद्र चहल जैसे नामी खिलाड़ियों का पत्ता काट दिया गया, लेकिन इस आईसीसी ट्रॉफी के लिए ऐसे 3 खिलाड़ियों को टीम इंडिया सिलेक्ट किया गया जिनका नाम सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
https://स्काई एलॉयज कंपनी में बड़ा हादसा, 3 की मौके पर मौत, 2 घायल
रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तो लॉटरी लग गई, उनके सिलेक्शन की किसी को उम्मीद नहीं थी क्योंकि वो टेस्ट टीम में भी जगह नहीं बना पा रहे थे. ऐसा लगता है कि वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद उनके लिए रास्ता साफ हो गया और वो अब एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने को बेकरार हैं.
https://धार्मिक नाव में चप्पल पहनकर फोटो खिंचावना पड़ा भारी, एक्ट्रेस गिरफ्तार
अक्षर पटेल
स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम सुनकर हर कोई हैरान रह गया. सबसे बड़ी बात ये रही कि उन्हें युजवेंद्र चहल के ऊपर तरजीह दी गई. अक्षर का परफॉरमेंस पिछले एक सालों में शानदार रहा है, जिसका उन्हें फायदा मिला.
https://छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज के विभिन्न घटकों के एकीकरण का संकल्प
इशान किशन
इस बात में कोई शक नहीं कि ईशान किशन एक बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, लेकिन केएल राहुल और ऋषभ पंत की मौजूदगी के बावजूद उनका सिलेक्शन किया जाना किसी सरप्राइज से कम नहीं. शायद बीसीसीआई भविष्य की तरफ देख रही है और यही वजह है कि ईशान को मौका दिया गया.
https://भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला











