नई दिल्ली. मलयालम की टीवी एक्ट्रेस निमिषा इन दिनों मंदिर में चप्पल पहनकर फोटो खिंचवाने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि जिसने उनकी फोटो क्लिक की है और खुद एक्ट्रेस को शनिवार को गिरफ्तार कर दोनों का बयान दर्ज किया गया है. हालांकि बाद में दोनों को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया. निमिषा ने पुलिस में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई कि सोशल मीडिया और फोन पर उन्हें कई तरह की धमकियां मिल रही हैं.
https://छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज के विभिन्न घटकों के एकीकरण का संकल्प
ये धमकियां उन्हें इसलिए दी जा रही थी कि उन्होंने पल्लीयोदम में बनी नौका पर चप्पल पहनकर फोटो खिंचवाई थी और उस फोटो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उसी तस्वीर को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया था. बता दें कि निमिषा ने इस मामले को लेकर सफाई भी दी थी कि वो सही नहीं है और परंपराओं के खिलाफ है, तो उसी समय नौका पर बैठे हुए अपनी फोटो को सोशल मीडिया से हटा दिया था. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि पल्लीयोदम नौका पर चढ़ना गलत है और ये केवल मंदिर परंपराओं के लिए है. जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसे हटा दिया था. बाद फिर अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें धमकियां आने लगी थी.
https://गांवों में विचरण कर रहे हाथी, इधर से उधर खदेड़ने को छोड़ कोई सार्थक उपाय नहीं कर पाए अधिकारी










