আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

Published on: September 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे. रविवार को गांधीनगर में विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल का नाम तय किया गया. उनके नाम का प्रस्ताव विजय रुपाणी ने रखा था. हालांकि सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, सीआर पाटिल और गोरधन झड़फिया भी थे, लेकिन गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक में फाइनल मुहर भूपेंद्र पटेल के नाम पर लगी. भूपेंद्र पटेल गुजरात की घाठलोडिया विधानसभा से विधायक हैं.

https://धार्मिक नाव में चप्पल पहनकर फोटो खिंचावना पड़ा भारी, एक्ट्रेस गिरफ्तार

इससे पहले भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) चेयरमैन रहे हैं. पटेल ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं. बता दें कि शनिवार को राज्य की राजनीति में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ था.2016 से गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर काबिज विजय रुपाणी ने अचानक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. रुपाणी ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दिया था. रुपाणी ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया था जब विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम का वक्त बचा हुआ है.

https://छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज के विभिन्न घटकों के एकीकरण का संकल्प

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now