আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किसे मिली जगह और कौन हुआ बाहर

Published on: November 21, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज का भारत दौरा 6 दिसंबर से शुरू होने वाला है. टी-20 टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार की लंबे समय बाद खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी हुई है. दीपक चाहर को टी-20 के साथ-साथ वन-डे टीम में भी जगह दी गई है. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बिना मौका दिए ही टीम से बाहर कर दिया गया. क्रुणाल पांड्या की जगह रवींद्र जडेजा को वन-डे के बाद टी-20 में जगह दी गई है. शार्दुल ठाकुर को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. मुंबई के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे को टी-20 के अब वनडे टीम में भी मौका दिया गया है. युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव वनडे टीम में वापस आए हैं.

http://फेक थी रानू मंडल की वायरल तस्वीर, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर की असलियत

T20 टीम –

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, सुंदर वाशिंगटन, रवींद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार.

वनडे टीम –

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार.

http://भूपेश कैबिनेट का फैसला, राम वन गमन पथ को विकसित करेगी सरकार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now