नई दिल्ली. कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एक फोटो वायरल हुआ. इस फोटो में सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल चेहरे को बेहद सफेद करने वाले मेकअप में नजर आ रही थीं. अपनी इस तस्वीर के बाद रानू को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. रानू को लेकर कई तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसके बाद कई लोगों ने इन्हे शेयर किया तो कई लोगों ने रानू को इस तरह ट्रोल किए जाने का विरोध भी किया. लेकिन इतनी ट्रोलिंग के बाद अब खुलासा हुआ है कि रानू मंडल की यह तस्वीर दरअसल असली नहीं थी.
http://भूपेश कैबिनेट का फैसला, राम वन गमन पथ को विकसित करेगी सरकार
रानू की मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सफाई पेश की है और वायरल हो रही तस्वीर को फेक बताया है. रानू की ओरिजनल और फेक तस्वीर शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा, आप हमारे द्वारा किए गए काम और फेक तस्वीर में साफ अंतर देख सकते हैं. तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है. सभी जोक और ट्रोल ठीक हैं और इस पर हमें भी हंसी आई है, लेकिन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना ठीक चीज नहीं है. हम सच में उम्मीद है कि आप सभी सच समझेंगे और सच-फेक के बीच अंतर समझ पाएंगे.
http://वाहन चेकिंग के दौरान कार से 65 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार










