महासमुंद. सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच 53 पर रियाज ढाबा के सामने 65 किलो गांजे के साथ दो लोगों को पकड़ा है. जब्त गांजे की कीमत सवा 3 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक एनएच-53 पर रियाज ढाबा के सामने बुधवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान ओड़िशा की ओर से आ रही सिल्वर कलर की मारुति सुजुकी कार क्रमांक सीजी 04 सीजी 4200 को रोका गया. वाहन की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की के नीचे लोहे के चेम्बरनुमा बाक्स में अलग-अलग पैकेटों में भरा 65 किलो गांजा बरामद की.
http://पेटीएम ने जारी की KYC वॉर्निंग, ध्यान नहीं दिया तो लगेगी चपत
कार सवार अट्टा सेक्टर 27 नोएडा उत्तरप्रदेश निवासी श्याम पिता सीताराम साहा (24) और औद्योगिक क्षेत्र बिहार निवासी सूरज कुमार पिता तुमन पाल (18) को नारकोटिक्स एक्ट 20 ख के तहत गिरफ्तार किया. आरोपितों ने बताया कि ओड़िशा से गांजा लेकर बनारस जा रहे थे. आरोपियों के कब्जे से दो नग मोबाइल, कार कीमती 3 लाख रुपए बरामद की गई. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एसडी बघेल, प्रधान आर अश्वनी मारकंडे, आर सरोज बारीक, सुशांत बेहरा, प्रशांत सागर, चितरंजन प्रधान, शोभा वर्मा, रमाकांत त्रिपाठी, श्रीकांत भोई, सुधीर प्रधान, अजय ब्रम्हे, आनंद बाघ का विशेष योगदान रहा.
http://रक्षा मंत्रालय की कमेटी में साध्वी प्रज्ञा को जगह, कांग्रेस बोली- गोडसे भक्तों के अच्छे दिन







