नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के भोपाल से भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है. रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में कुल 21 सदस्य हैं जिनमें अब साध्वी प्रज्ञा का नाम भी जुड़ गया है. इस समिति के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं. कमेटी में चेयरमैन राजनाथ सिंह के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए. राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा आदि सदस्य शामिल हैं. साध्वी प्रज्ञा के कमेटी में शामिल किए जाने को कांग्रेस पार्टी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने इसकी निंदा की है, उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है. उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा था कि उनपर कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
http://VIDEO : ‘पति पत्नी और वो’ का गाना ‘अंखियों से गोली मारे’ हुआ रिलीज
कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रवाद को नया मॉडल दिया है, बम ब्लास्ट मामले में ट्रायल पर चल रहीं नेता को डिफेंस मामलों की कमेटी में शामिल किया गया. चिंता की कोई बात नहीं, भारत माता की जय. उन्होंने लिखा कि कुछ महीनों पहले पीएम ने ‘मन से माफ ना करने’ की बात कही थी, लेकिन अब संदेश साफ है कि नाथूराम गोडसे के भक्तों के अच्छे दिन आ गए हैं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘यह देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि आतंक फैलाने का आरोप झेल रही सांसद को रक्षा संबंधी समिति का सदस्य बना दिया.’ उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी इन्हें ‘मन से माफ नहीं कर पाए.’ लेकिन देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिम्मेदारी दे दी. इसीलिए तो मोदी है तो मुमकिन है.









