रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम के वनवास काल के दौरान बिताए गए समय और उनके रहने के स्थानों को पर्यटन सर्किट के तौर पर विकसित किया जाएगा. इसके लिए राम वनपथ गमन सर्किट बनेगा, जिसके तहत राज्य सरकार प्रदेश के 51 स्थानों को विकसित करेगी. पहले चरण के लिए 8 स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है. इसका शुभारंभ रायपुर के आरंग स्थित चंद्रखुरी में माता कौशल्या मंदिर स्थल का विकास कार्यों के साथ होगा.
http://वाहन चेकिंग के दौरान कार से 65 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
राज्य सरकार इन स्थानों पर पहुंच मार्ग, साईनेजेस, पर्यटक सुविधा केंद्र, इंटरप्रिटेशन सेंटर, वैदिक विलेज, पगोड़ा, वेटिंग शेड, मूलभूत सुविधाएं, सिटिंग बेंच, रेस्टोरेंट, वॉटर फ्रंट डेवलपमेंट, विद्युतीकरण करेगी. विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले आज हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई. इसके साथ ही बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. सरकार ने यह भी तय किया है कि 25 नवंबर को सत्र की शुरुआत वाले दिन अनुपूरक बजट लाएगी. मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि राम छत्तीसगढ़ के कण-कण में हैं, जन-जन में हैं. राम ने छत्तीसगढ़ में अपने वनवास के 10 वर्ष गुजारे हैं. हम पहले चरण में 8 स्थानों को विकसित करेंगे. कुल 51 स्थानों को विकास किया जाएगा.
http://पेटीएम ने जारी की KYC वॉर्निंग, ध्यान नहीं दिया तो लगेगी चपत







