नई दिल्ली. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल करवाया. उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले यह बड़ा सियासी उलटफेर है. जितिन प्रसाद को भाजपा में शामिल कराने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी की राजनीति में जितिन प्रसाद की भूमिका अहम होने वाली है. वहीं, जितिन प्रसाद ने कहा कि मैंने 7-8 साल में अनुभव किया कि असल मायने में कोई संस्थागत राजनीतिक दल है, वो भाजपा है, बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए हैं.
http://बादशाह-जैकलीन का नया गाना ‘पानी-पानी’ रिलीज, मचा रहा धमाल
उन्होने कहा कि जिस चुनौतियों और परिस्थितियों का देश इन दिनों सामना कर रहा है, उससे निपटने के लिए अगर कोई उपयुक्त दल है तो वह है भाजपा और कोई उपयुक्त नेता है तो वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस में मैं अपने लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा था, मुझे उम्मीद है कि बीजेपी के माध्यम से मैं लोगों की सेवा कर सकूंगा. बता दें कि जितिन प्रसाद धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. इसके अलावा यूपी सरकार में उनके पास मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी. जितिन प्रसाद का नाम उन युवा नेताओं में शुमार रहा है, जो राहुल गांधी के करीबी हैं.
http://सैकड़ों मजदूर बगैर कोरोना गाइडलाइन का पालन किए ही दुकानों से कर रहे खरीदारी









