नई दिल्ली. रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नाडीज का नया गाना पानी-पानी रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. बादशाह और जैकलीन की केमिस्ट्री भी देखने लायक है. जैकलीन इस गाने में राजस्थानी ब्यूटी बनी दिख रही हैं. जैकलीन इस पूरे गाने में बेहद खूबसूरत नजर आई हैं. इस म्यूजिक वीडियो में बादशाह के साथ आस्था गिल ने भी अपनी आवाज दी है. इस गाने को सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के लिरिक्स बादशाह और आस्था ने लिखे हैं.
http://सैकड़ों मजदूर बगैर कोरोना गाइडलाइन का पालन किए ही दुकानों से कर रहे खरीदारी
अच्छे गाने अक्सर कानों को सुकून देते हैं, लेकिन बादशाह और आस्था गिल का ये गाना आपकी आंखों को काफी सुकून देगा. बता दें कि दोनों सितारों ने इससे पहले गेंदा फूल सॉन्ग में साथ काम किया था. दर्शकों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आई थी. बादशाह ने अपने करियर में इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं. उनमें डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल, स्टैरडे, मूव योर लक, हैपी हैपी खूब प्रसिद्ध हुए. वहीं, जैकलीन ने 2001 में फिल्म ‘अलादीन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
http://फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना हुआ महंगा










