आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 1.29 तक रहेगा. इसके बाद श्रवण नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने मृत्यु नाम का अशुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग आज बन रहा है. इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी दोपहर बाद से रात अंत तक रहेगा. रविवार रात से चंद्रमा राशि बदलकर मकर राशि में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है. इन दोनों की युति का असर भी सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 3 मई सोमवार
वैशाख कृष्ण शीतला-सप्तमी कालाष्टमी
मेष : अचानक बड़ा खर्च होगा. यात्रा में जल्दबाजी न करें. किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. लेन-देन में धोखा खा सकते हैं. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. व्यर्थ भागदौड़ से खिन्नता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय से आवक बनी रहेगी.
वृष : आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी. तनाव रहेगा. थकान रह सकती है. रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. नए काम मिलेंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी.
http://IPL 2021 : DC ने PBKS को 7 विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची
मिथुन : सरकारी कामकाज में वृद्धि के योग हैं. बाधाएं समाप्त होंगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे. जल्दबाजी से बचें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा.
कर्क : नए मित्रों से लाभ होगा. ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी. धनार्जन होगा. जीवन सुखद व्यतीत होगा. व्यापार-व्यवसाय, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे.
सिंह : आवागमन में विशेष सावधानी रखें. चोट लग सकती है. विवाद से बचें. कार्यक्षमता में कमी रहेगी. भावना में बहकर कोई निर्णय न लें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी. तनाव रहेगा.
कन्या : जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा. कार्य की बाधा दूर होगी. नौकरी में चैन रहेगा. निवेश लाभदायक रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा.
तुला : सही बात का भी विरोध हो सकता है. हित शत्रुओं से सावधान रहें. संपत्ति का कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है. प्रयास भरपूर करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. दुष्टजनों से दूर रहें. परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.
http://बेहतर नेट सुविधा देने ग्रामीण क्षेत्र में लगाया जा रहा ब्राडबैंड
वृश्चिक : किसी रचनात्मक कार्य में सफलता प्राप्त होगी. मन में नए विचार आएंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक हो सकती है. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. किसी तरह से धनहानि के योग हैं. सावधानी रखें.
धनु : अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. तनाव व चिंता बने रहेंगे. अप्रसन्नतादायक सूचना प्राप्त हो सकती है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. भागदौड़ रहेगी. धनार्जन होगा.
मकर : प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. पारिवारिक सहयोग से कार्य बनेंगे. जीवन सुखद व्यतीत होगा. आय में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. थकान रह सकती है.
कुंभ : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. आत्मविश्वास बना रहेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. कारोबार अच्छा चलेगा. जल्दबाजी न करें.
मीन : दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. मित्रों के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा पूर्ण हो सकती है. घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी. लाभ होगा.











