आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. स्वाती नक्षत्र दोपहर 1.30 तक रहेगा. इसके बाद विशाखा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है. जानिए क्या कहते हैं सितारे…
ॐ सूर्याय नमः 31 मार्च बुधवार
चैत्र कृष्ण दोपहर तृतीया 4:06 तक
मेष : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. आय में वृद्धि होगी. लेन-देन में सावधानी रखें. प्रसन्नता रहेगी.
वृष : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. योजना फलीभूत होगी.
http://IPL 2021 : ऋषभ पंत होंगे DC के कप्तान, श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से बाहर
मिथुन : अप्रिय समाचार मिल सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. क्लेश होगा. चोट व रोग से बचें. मान-सम्मान मिलेगा.
कर्क : धनहानि संभव है. प्रयास सफल रहेंगे. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. झगड़ों से दूर रहें. धार्मिक यात्रा हो सकती है.
सिंह : शुभ समाचार प्राप्त होंगे. स्वाभिमान बना रहेगा. पुराना रोग उभर सकता है. धन प्राप्ति सुगम होगी. रुके कार्य पूर्ण होंगे.
कन्या : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा से लाभ होगा. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. प्रमाद न करें.
तुला : फालतू खर्च अधिक होगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. कार्य में बाधा होगी. चिंता रहेगी. जल्दबाजी न करें.
http://कोरोना के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता, कहा- लॉकडाउन पर करना चाहिए विचार
वृश्चिक : धनहानि संभव है, सावधानी रखें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.
धनु : आर्थिक नीति में बदलाव होगा. कार्यपद्धति में सुधार होगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा.
मकर : अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी. कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रमाद न करें.
कुंभ : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. जमानत के कार्य टालें. व्यवसाय ठीक चलेगा. लेन-देन में सावधानी रखें.
मीन : राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है. जल्दबाजी न करें. घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.
http://2021 TVS Star City Plus नए रंग में लॉन्च, मिलेगा ज्यादा माइलेज











