नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. इसी बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नेट्स में दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते नजर आए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर अकांउट पर बुमराह का एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो में बुमराह पूर्व कोच कुंबले के एक्शन की नकल कर रहे हैं. बीसीसीआई ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- हमने जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर और तेज बाउंसर देखी हैं, अब हम पेश कर रहे हैं तेज गेंदबाज का अनोखा रूप.
http://विराट-अनुष्का की बेटी की पहली झलक, जानिए क्या रखा है नाम
जसप्रीत बुमराह महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के एक्शन की नकल उतार रहे हैं और उन्होंने इसे शानदार तरीके से किया भी है. ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. जसप्रीत बुमराह को अपना एक्शन करते देख अनिल कुंबले ने भी उनकी तारीफ की है. कुंबले ने उस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- वेल डन बूम, एक्शन काफी नजदीक था. आप अगले जनरेशन के फास्ट बॉलर्स के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं. आगामी सीरीज के लिए शुभकामनाएं.
http://कपिल शर्मा दूसरी बार बने पिता, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म
Well done Boom. Pretty close 👍🏽. You are an inspiration to the next generation of young fast bowlers who are imitating your style. Best wishes for the upcoming series.
— Anil Kumble (@anilkumble1074) January 31, 2021











