नई दिल्ली. कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के घर फिर से खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया है. कपिल ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी. कपिल शर्मा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपने घर बेटे के जन्म की जानकारी दी है. साथ ही एक्टर ने अपने फैंस को उनकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी कहा है. कपिल शर्मा के दूसरी बार पिता बनने के उनके ऐलान के बाद हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं.
http://पूर्व मंत्री की बहू-पोती हत्याकांड का खुलासा, 25 लाख नहीं दिए तो ननदोइयों ने कर दी हत्या
कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है- नमस्कार, आज सुबह भगवान के आशीर्वाद से हमें एक बेटा हुआ है. भगवान की कृपा से बच्चा और मां दोनें स्वस्थ हैं. आप सबके प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. कपिल शर्मा के ट्वीट पर कमेंट करते हुए उनके फैन उन्हें दूसरे बच्चे के जन्म पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. मालूम हो कि यह कपिल शर्मा की दूसरी संतान है. इससे पहले गिन्नी चतरथ ने 2019 में अपनी बेटी को जन्म दिया था. उनकी बेटी का नाम अनायरा है. कपिल अक्सर अपनी बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
Namaskaar 🙏 we are blessed with a Baby boy this early morning, by the grace of God Baby n Mother both r fine, thank you so much for all the love, blessings n prayers 🙏 love you all ❤️ginni n kapil 🤗 #gratitude 🙏
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) February 1, 2021










