नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बिटिया की पहली फोटा सोशल मीडिया पर शेयर की है. अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है. अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा- हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता…कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं.
http://कपिल शर्मा दूसरी बार बने पिता, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म
नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है. आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया. अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब कमेंट कर रहे हैं और बच्ची के साथ-साथ कपल को दुआएं दे रहे हैं. बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी का स्वागत दुनिया में किया था. उनकी बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ था. विराट ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर किया था. क्रिकेटर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से खूब बधाईयां भी मिली थीं.
http://पूर्व मंत्री की बहू-पोती हत्याकांड का खुलासा, 25 लाख नहीं दिए तो ननदोइयों ने कर दी हत्या










