आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, जो शाम 5.47 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. सोमवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में आ चुका है. इसका असर भी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 5 जनवरी मंगलवार
पौष कृष्ण-पक्ष सप्तमी-तिथि
मेष : समस्या के निदान हेतु कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा.
वृषभ : व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलने से उन्नति होगी. एक समय पर एक ही काम करें.
http://हाईस्कूल पूरक परीक्षा और डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित
मिथुन : ग्रह अनुकूल हैं. कार्यों में गति, पारिवारिक सहयोग होगा. समय रहते कार्य पूर्ण करें.
कर्क : सफलता के पीछे परिश्रम के साथ दुआ भी है. पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं.
सिंह : किसी बात से बेचैन रहेंगे. तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे. यात्रा के योग हैं.
कन्या : जीवन छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधारें. अटके मसले आज सुलझ सकते हैं.
तुला : चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा. शत्रुओं से सतर्क रहें. हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा.
http://अजगरबहार और बरपाली बनेंगे तहसील, बिसाहू दास महंत के नाम पर होगा कोरबा मेडिकल कॉलेज
वृश्चिक : वाणी पर संयम रखें, विवाद हो सकता है. मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा. संपर्क बढ़ेगा.
धनु : आज समय की अस्थिरता से कुछ परेशान रहेंगे. पारिवार में आई समस्या का निदान होगा.
मकर : अनजान पर भरोसा न करें. खान-पान पर नियंत्रण रखें. अकस्मात खर्च, बजट प्रभावित होगा.
कुंभ : व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं. परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे. आज कुछ परोपकार करें.
मीन : धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. मामूली बात पर विवाद, कानूनी उलझन संभव है.
http://SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, घर बैठे ही मिलेगी ये सुविधाएं











