कोरबा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 836 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की. मुख्यमंत्री ने कोरबा के घण्टाघर मैदान स्थित ओपन ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अजगरबहार और बरपाली को तहसील बनाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मांग पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण पूर्व विधायक स्व. बिसाहू दास महंत के नाम पर करने की घोषणा की. उन्होंने कोरबा शहर स्थित अशोक वाटिका उद्यान को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने 10 करोड़ रुपए की राशि देने की भी घोषणा की.
http://SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, घर बैठे ही मिलेगी ये सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने भैंसमा स्थित महाविद्यालय का नामकरण प्यारेलाल कंवर के नाम पर करने की घोषणा की. कोरबा शहर में स्थिति इंदिरा स्टेडियम में स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा एफसीआई में चावल जमा करने की अनुमति मिल जाने से अब राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी व्यवधान के हो सकेगी. राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. उन्होने मेडिकल कॉलेज का नाम स्व. बिसाहू दास महंत के नाम पर नामकरण करने तथा अशोक वाटिका को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने 10 करोड़ रुपए की राशि मंजूर करने घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया. उन्होंने कोरबा में एल्युमिनियम पार्क बनाने आग्रह किया.
http://काजोल की फिल्म ‘त्रिभंगा’ का ट्रेलर रिलीज, मां संग उलझे रिश्ते की कहानी







