আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाईस्कूल पूरक परीक्षा और डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित

Published on: January 4, 2021
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा 2020 और डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए. परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है. हाईस्कूल पूरक परीक्षा में 44 हजार 512 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें से 44 हजार 390 परीक्षार्थी के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए. घोषित परिणाम में 33 हजार 173 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो कुल परीक्षार्थियों का 74.73 प्रतिशत है. उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 7 हजार 573 छात्र प्रथम श्रेणी, 24 हजार 525 द्वितीय श्रेणी और एक हजार 75 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. इसी प्रकार डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा में 5 हजार 317 परीक्षार्थी शामिल हुए. इनमें से 5 हजार 312 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए. घोषित परिणाम में 3 हजार 605 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का 67.86 प्रतिशत है.

http://अजगरबहार और बरपाली बनेंगे तहसील, बिसाहू दास महंत के नाम पर होगा कोरबा मेडिकल कॉलेज


पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 तक

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिग कॉलेज, आई.टी.आई, पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2020-21 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई http://mpsc.mp.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है. जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने के लिए विभाग द्वारा तिथि निर्धारित की गई है. जिसमें विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी 2021 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने एवं सेंग्सन ऑर्डर लॉक करने की तिथि 15 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है.

http://SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, घर बैठे ही मिलेगी ये सुविधाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now