আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

14 साल पहले अपनी मौत की भविष्यवाणी करने वाले कुंजीलाल मालवीय नहीं रहे

Published on: October 27, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. साल 2005 में अपनी मौत की भविष्यवाणी कर सुर्खियों में आए मध्यप्रदेश के बैतूल के सेहरा गांव निवासी ज्योतिषाचार्य कुंजीलाल मालवीय का निधन हो गया. वे 87 साल के थे. गौरतलब है कि कुंजीलाल ने खुद के मरने की भविष्यवाणी की थी. कुंजीलाल मालवीय देश और दुनिया में उस समय चर्चा का केंद्र बन गए थे जब उन्होंने 20 अक्टूबर 2005 को अपने मरने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भविष्यवाणी के 14 साल 6 दिन बाद यानी बीते शनिवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. कुंजीलाल ने कहा था कि उनका निधन करवा चौथ के दिन होगा. हालांकि जब करवा चौथ के दिन उनका निधन नहीं हुआ तो उन्होंने ये तर्क दिया कि करवा चौथ पर उनकी पत्नी ने उनके लिए लंबी उम्र की कामना की थी, इसलिए उनकी मौत नहीं हुई.

http://शराब दुकान में ढाई करोड़ रुपए की हेराफेरी, 6 कर्मचारियों पर जुर्म दर्ज

उल्लेखनीय है कि वह अपने पूर्वजों के दिए पांसे और रमल विद्या के जरिए भविष्यवाणी किया करते थे. कुंजीलाल की इसी कहानी पर बाद उनके गांव सेहरा के करीबी गांव पिपला के नाम पर पीपली लाइव फिल्म भी बनाई गई थी. इस फिल्म की कहानी कर्ज से परेशान नत्था नाम के किसान की थी जो अपनी ही मौत की भविष्यवाणी करता है. फिल्म के रिलीज होने के बाद कुंजीलाल ने आमिर खान और फिल्म की निर्देशक अनुषा रिजवी को नोटिस भी भिजवाया था. कुंजीलाल ने इस नोटिस में उनकी कहानी पर फिल्म बनाने को लेकर आपत्ति जताई थी.

http://जानिए दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त, चढ़ाएं ये 5 प्रसाद माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now