नई दिल्ली. दीपावली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है. इस दिन महादेवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है. इससे संपूर्ण वर्ष में लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की वृद्धि रहती है और धन की कमी बिल्कुल नहीं होती. इस दिन श्री गणेश, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की पूजा का विधान है. मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि तथा बुद्धि का आगमन होता है.
पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 06:42 से 08:14
प्रदोष काल- 05:36 से 08:12
वृषभ काल- 06:42 से 08:38
http://फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालों की अब खैर नहीं
अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो आपको इस दिवाली माता के पूजन में उनके पसंदीदा प्रसादों का भोग लगाना चाहिए. हां यह बात भी शत प्रतिशत सत्य है कि माता को श्रद्धा भाव से जो भी अर्पित किया जाता है तो उससे वो प्रसन्न होती हैं. लेकिन संभव हो सके तो मां के पसंद का भोग जरूर लगाए. मान्यता है कि मां लक्ष्मी को नारियल बहुत पसंद है. अगर दिवाली पर आप मां लक्ष्मी के पूजन में नारियल को प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं तो देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो सकती हैं.
मां लक्ष्मी को बताशे बहुत पसंद हैं. बताशे का भोग लगाने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला सिंघाड़ा भी बहुत प्रिय है. अगर आप इस दिवाली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें सिंघाड़ा प्रसाद के रूप में जरूर चढ़ाएं. मां लक्ष्मी को खास तौर पर मीठा पान चढ़ाया जाता है. मां लक्ष्मी का पूजा संपन्न होने के बाद पान का भोग लगाना चाहिए. देवी लक्ष्मी को प्रसाद में मखाने का भोग लगाना भी बहुत फलदायक होता है. मखाना देवी लक्ष्मी के प्रिय फूल कमल का फल होता है इसलिए देवी लक्ष्मी को यह बहुत पसंद है.











