আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शराब दुकान में ढाई करोड़ रुपए की हेराफेरी, 6 कर्मचारियों पर जुर्म दर्ज

Published on: October 27, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. स्टॉक पंजी का मिलान करने पर सरकारी शराब दुकान अछोला में ढाई करोड़ रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है. इधर, आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक राय ने इसकी रिपोर्ट तुमगांव थाने में दर्ज कराई है. तुमगांव पुलिस ने शनिवार को दुकान के सुपरवाइजर, सेल्समैन सहित 6 कर्मचारियों के खिलाफ धारा 468, 406 के तहत अपराध दर्ज किया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक ने अछोला सरकारी देसी शराब दुकान में 2 करोड़ 54 लाख 64 हजार 480 रुपए के गबन का प्रतिवेदन तुमगांव थाना प्रभारी को सौंपा था. प्रथम दृष्टया प्रतिवेदन जांच में अपराध घटित होना पाया गया. जिस पर कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है.

http://जानिए दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त, चढ़ाएं ये 5 प्रसाद माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

इगल हंटर सॉल्यूशन्स लिमिटेड कंपनी के कार्यरत सुपरवाइजर पीलू साहू, सेल्समैन अश्वनी सोनकर, कामदेव धीवर, कौशल गजेन्द्र, चंद्रप्रकाश पुष्पकार और मल्टीवर्कर लेखराम बंजारे के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक कार्य के दौरान इन लोगों ने स्टॉक पंजी के संधारण व बिक्री में हेरफेर करते हुए करोड़ों रुपए की हेराफेरी की है. दुकान के क्रय-विक्रय, देख-रेख व पंजी संधारण का कार्य सुपरवाइजर का था. सेल्समैन का काम शराब बेचना, मल्टीवर्क का कार्य व दुकानों की साफ-सफाई का था. सभी कर्मचारियों पर आरोप है कि सभी ने मिलकर विभाग को गलत दस्तावेज देकर करोड़ों रुपए का गबन किया है. एक अप्रैल 2019 से 22 अक्टूबर तक की अवधि में हेराफेरी की गई है. भौतिक सत्यापन में शराब की स्टॉक में प्लेन बोतल 16828 नग, आधा लीटर 37087 नग, पाव 268642 नग और मसाला आधा लीटर 1068 नग, पाव 12508 नगों की कमी पाई गई थी.

http://फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालों की अब खैर नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now