नई दिल्ली. भारतीय नौसेना ने 26 नवंबर को क्रैश हुए फाइटर जेट मिग-29K के पायलट कमांडर निशांत सिंह का शव बरामद कर लिया है. कमांडर निशांत का शव आज 11 दिन बाद व्यापक सर्च ऑपरेशन के बाद गोवा के तट से 30 मील दूर पाया गया है. शव 70 मीटर गहरे पानी में था. मिग -29 K अरब सागर के ऊपर संचालन करते समय क्रैश हो गया था. बताया जा रहा है कि 26 नवंबर को कमांडर निशांत ने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य से टेकऑफ किया था.
http://तमिलनाडु प्रशासन ने बंधक मजदूरों को घर भेजा, यहां दलाल से पूछताछ भी नहीं कर पाई पुलिस
लेकिन कुछ समय बाद उनका जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में जहां एक पायलट को बचा लिया गया था तो वहीं कमांडर निशांत का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था. जिसके बाद नेवी के साथ-साथ एरफोर्स भी उनकी तलाश में लगी थी. फिलहाल कमांडर का शव मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है. बता दें कि पिछले दिनों मिग-29K का मलबा गोवा से 70 किलोमीटर दूर मिला था. फिलहाल, नौसेना की तरफ से जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके.
http://Vivo Y51 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स









