আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, जानिए कौन हुआ IN और कौन OUT

Published on: October 24, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टी-20 सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है. टीम में कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है. इनमें संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे का नाम शामिल है. दुबे पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए हैं. उनकी पहचान ताबड़तोड़ बल्लेबाज और उपयोगी गेंदबाज के रूप में होती है. वहीं भारतीय टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. शाहबाज नदीम को रांची टेस्ट में चोटिल कुलदीप यादव की जगह मौका दिया गया था. अब कुलदीप के ठीक हो जाने के बाद नदीम को बाहर जाना पड़ा. टी20 सीरीज का आगाज दिल्ली में 3 नवंबर से होगा. वहीं दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 14 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी.

http://अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर.

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया – विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, साहा (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत.

http://VIDEO : दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज, दमदार डायलॉग-ऐक्शन का फिर से मिलेगा डोज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now