আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Published on: October 24, 2019
---Advertisement---

रायपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 48 घंटों में रायपुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, रायगढ़, बस्तर, सरगुजा, महासमुंद, राजनांदगांव, जांजगीर, गरियाबंद, बलरामपुर जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है जताई है.मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान हैं कि आने वाले दिनों में बादल इसी तरह छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ कई जिलों में बारिश भी देखने को मिलेगी. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अरब सागर, बंगाल की खाड़ी वेस्ट सेंट्रल में कम दाब का क्षेत्र बना है. एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होकर आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ रहा है. जिससे आने वाले 48 घंटों में कई जगहों पर जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बारिश की वजह से ठंड और भी बढ़ सकती है.

http://चित्रकोट उपचुनाव : भाजपा मुक्त हुआ बस्तर, कांग्रेस के राजमन वेंजाम की जीत

कुम्हार, हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं अन्य कारीगरों द्वारा बनाए गए वस्तुओं की खरीदी करने कलेक्टर ने की अपील

धमतरी. कलेक्टर रजत बंसल ने सभी विभागों के प्रमुख एवं अधिकारी, कर्मचारियों से अपील की है कि वे आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर यथासंभव कुम्हारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं अन्य कारीगरों द्वारा बनाए गए दीयों, वस्त्र सजावट की वस्तुएं, उपहार एवं अन्य सामग्रियों का अधिकाधिक खरीदी करें. उन्होंने कहा कि इस छोटे से प्रयास से जिले के हजारों लोगों के जीवन में दीवापली की खुशहाली आएगी.

http://VIDEO : दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज, दमदार डायलॉग-ऐक्शन का फिर से मिलेगा डोज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now