नई दिल्ली. सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में सलमान खान चुलबुल पांडे के रोल में एकदम फाडू लुक में दिख रहे हैं. एक तरफ जहां वो गुंडों की पिटाई करते दिख रहे हैं वहीं दूसरी तरह कॉमेडी का तड़का लगाते और रोमांस करते नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि दबंग 3 में चुलबुल पांडे के ‘दबंग’ बनने की कहानी भी दिखाई जाएगी. ट्रेलर की शुरुआत में सलमान खान डायलॉग मारते दिख रहे हैं- ‘एक होता है पुलिस वाला, एक होता है गुंडा, हम कहलाते हैं पुलिसवाला गुंडा.’ ट्रेलर में आगे के हिस्से में सलमान और सोनाक्षी के रोमांस के विजुअल दिख रहे हैं.
http://शासकीय सेवकों की पदोन्नति में लगी रोक हटी, पदोन्नति नियम में संशोधन की अधिसूचना जारी
इसके बाद ट्रेलर आपको थोड़ा अचंभित कर सकती है, क्योंकि सोनाक्षी से इतर एक एक्ट्रेस का चेहरा आपको दिखेगा. ये एक्ट्रेस हैं सई मांजरेकर, जो इस फिल्म से बॉलीवुड से डेब्यू कर रही हैं. ट्रेलर देखकर साफ है कि पिछली दो फिल्मों की तरह ही दबंग सीरीज की इस फिल्म में भी पूरा मसाला डाला गया है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए काफी है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप नेगेटिव रोल में दिखेंगे. फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें, ‘दबंग 3’ के निर्देशक प्रभुदेवा हैं और सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान इसके निर्माता हैं. इस फिल्म को रोहित नैय्यर ने निर्देशित किया है और संवाद राज शांडिल्य ने लिखे हैं. देखिए ट्रेलर-
http://जानिए धनतेरस के दिन क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन या सोने-चांदी के आभूषण










