আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का 74 साल की उम्र में निधन

Published on: September 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह (74) का दिल्ली एम्स में रविवार को निधन हो गया. पिछले दिनों तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. रघुवंश प्रसाद सिंह एम्स के आइसीयू वार्ड में भर्ती थे. दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी. बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. तीन दिन पहले ही उन्होंने लालू यादव को पत्र लिखकर राष्‍ट्रीय जनता दल से इस्‍तीफा दे दिया था. रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहरा दुख जताया है. लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया- ‘प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है. लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं. दुःखी हूं. बहुत याद आएंगे.

http://एक बार फिर पांच मवेशियों के खून से लाल हुआ फोरलेन



उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है. बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कुछ दिन पहले की आरजेडी से इस्तीफा था. दिल्ली एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना इस्तीफा एक सामान्य पन्ने पर लिखकर भेजा था. इसमें उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को संबोधित करते हुए लिखा था कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे-पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं. पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आमजनों ने बड़ा स्नेह दिया. मुझे क्षमा करें.

http://राज्य सरकार कोरोना पीड़ितों का मुफ़्त इलाज तुरंत प्रारंभ कराएं : परेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now