पिथौरा. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक परेश बागबाहरा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से कोरोना पीड़ितों का मुफ़्त इलाज तुरंत आरम्भ करने की मांग की है. श्री परेश ने कुछ पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेशवासियों को कोरोना के सामने बेमौत मरने के लिए छोड़ दिया है. कोरोना बहुत तेजी से पैर पसार रहा है और सरकार इलाज हेतु अस्पताल/बेड/संसाधन उपलब्ध कराने में नाकारा सिद्ध हो रही है. उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना (मुफ्त इलाज का इंश्योरेंस) एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की स्मार्ट कार्ड योजना को पुनः तुरंत लागू करना चाहिए.
http://गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत फिर बिगड़ी, देर रात एम्स में किए गए भर्ती
जिससे कोरोना पीड़ित मरीज निःशुल्क इलाज करा सकें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी गंगाजली जन घोषणा पत्र में सर्वजन स्वास्थ्य योजना (यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम) के अंतर्गत मुफ्त इलाज का वायदा किया था लेकिन ये योजना अभी तक फाइलों में ही कैद पड़ी है. इस यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को लागू करने में हो रही देरी के कारण राज्य सरकार ने अंतरिम व्यवस्था के रूप में गंभीर बीमारियों के लिए 20 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज हेतु आर्थिक सहायता की घोषणा की थी. श्री परेश ने मांग की है कि कम से कम इस घोषणा को कोविड के इस जानलेवा दौर में उपचार हेतु तत्काल प्रारम्भ किया जाना चाहिए जिससे आम लोगों की जान का जोखिम कम से कम हो सके.
http://3120 नए कोरोना मरीज मिले, 759 डिस्चार्ज, अब 33246 एक्टिव केस







