नई दिल्ली. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के जलगांव से अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया को नए भारत का नया जोश दिखने लगा है. आज दुनिया में नए भारत का जो जलवा है, उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे करोड़ों देशवासी हैं. उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष की भाषा पड़ोसी देश की तरह हो गई है. अनुच्छेद 370 हटाए जाने उनका रुख स्पष्ट नहीं है. उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो विपक्ष अपने घोषणापत्र में 370 और तीन तलाक लागू करने की बात लिखें.
http://शांति व्यवस्था के लिए जब पुलिस ने हनुमानजी को ही ले लिया हिरासत में !
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं- आपमें अगर हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणापत्र में ये ऐलान करें कि हम अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे. पांच अगस्त के निर्णय को हम बदल देंगे. वर्ना ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें. उन्होंने कहा कि हम सभी आने वाले पांच वर्षों के लिए देवेंद्र फडनवीस जी की अगुवाई में महायुति सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं. साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आए हैं.
http://शिक्षकों की अनुपस्थिति और कूड़े के ढेर के बीच पढ़ती हैं बेटियां









