नई दिल्ली. एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को भगवान हनुमान को ही हिरासत में लेना पड़ा. मामला बिहार के हाजीपुर से जुड़ा है. घटना जमीनी विवाद से जुड़ा है. दरअसल, पानापुर गौराही गांव में बलवा क्वोरी ठाकुरबाड़ी में एक विवादित जमीन पर कुछ लोगों (तीसरे पक्ष) ने भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की. इसे लेकर ठाकुरबाड़ी समिति के लोग आक्रोशित हो गए. इसे लेकर तब विरोध बढ़ गया, जब कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए मूर्ति को वहां से हटाने की मांग की.
http://शिक्षकों की अनुपस्थिति और कूड़े के ढेर के बीच पढ़ती हैं बेटियां
इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति आ गई. सूचना पर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने हनुमानजी की मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया. हाजीपुर के डीएसपी ने कहा कि दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के बाद सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जमीन पर मंदिर या मूर्ति की स्थापना प्रतिबंधित है. भगवान हनुमान की मूर्ति को कब्जे में ले लिया गया है और उसे थाने में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि मूर्ति को कब वापस किया जाएगा इस पर पुलिस का कोई बयान नहीं आया है. लेकिन हालात सामान्य होने तक शायद हनुमानजी को थाने में रहना पड़ सकता है.
http://VIDEO : ‘मोतीचूर चकनाचूर’ का ट्रेलर रिलीज, देखकर लोट-पोट हो जाएंगे आप









