नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के 6654 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 137 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,101 हो गई है. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 69,597 है. अब तक देश में 3,720 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है. वहीं अब तक 51,783 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. रिकवरी रेट 41.39% है. स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. जिन 137 लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 63, गुजरात में 29, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14-14, पश्चिम बंगाल में 6, तमिलनाडु में चार, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश में दो-दो तथा हरियाणा से एक मरीज है.
http://ICC ने जारी की गाइडलाइन, इन बदलावों के साथ शुरू होगा क्रिकेट
अगस्त-सितंबर से पहले हम इंटरनेशनल फ्लाइट्स सेवाएं शुरू कर सकते हैं : हरदीप सिंह पुरी
नई दिल्ली. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव हुए. इस दौरान उन्होंने लोगों के सवालों का जवाब दिया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अगस्त-सितंबर से पहले हम इंटरनेशनल फ्लाइट्स सेवाएं शुरू कर सकते हैं. हालांकि फ्लाइट शुरू करने से पहले कोरोना के हालात का आकलन किया जाएगा. इंटरनेशनल फ्लाइट सेवाएं शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस कंपनियां पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होने कहा कि देश में 25 मई से 33% घरेलू उड़ाने शुरू हो रही हैं. एयरलाइन कंपनियों ने टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है. बुकिंग के पहले दिन कई लोगों ने टिकट लिए हैं.
http://किश्तों में राशि भुगतान का फैसला किसानों के साथ घोर अन्याय : सांसद
I often get a lot of queries regarding civil aviation operations in the country but it's humanly not possible to individually answer each one of them.
I will be happy to address your questions during my Facebook Live session from 1300 hrs today.
Do join in. pic.twitter.com/38GaozjdXP
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) May 23, 2020









